कोरबा

कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में हुआ भीषण सड़क हादसा 9 महिलाओं सहित बच्चों को आई गंभीर चोंट..

Korbavani.com – कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में तानाखार के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कटघोरा की ओर आ रही वैन को पीछे से आ रहे एक बोलेरो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। वैन में सवार 9 महिलाओं सहित बच्चों को गंभीर चोंट आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं कटघोरा अंतर्गत ग्राम बचरा-पोंडी की है। गांव के कुछ लोग वाहन किराया कर कटघोरा किसान मेला देखने आ रहे थे, उसी दौरान यह हादसा घटित हुआ है। बताया जा रहा है कि ओवर टेक करने के फेर में बोलेरो अनियंत्रित हो गया था। हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई।

हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से हुए क्षतिग्रस्त- इस हादसे में बोलेरे वाहन का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं वैन के पीछे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई और इसकी सूचना कटघोरा थाना पुलिस और डायल 112 व 108 को दी। राहगीरों ने वाहन से घायल लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को डायल 112 व 108 की मदद से कटघोरा सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया,

दो बच्चों की हालत बताई जा रही गंभीर– जानकारी के अनुसार हादसे में कुछ महिलाओं को गंभीर चोट आई। वहीं दो बच्चों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ लोगों का प्राथमिक उपचार कटघोरा अस्पताल में चल रहा है, वहीं जिनकी हालत गंभीर हैं उन्हें संजीवनी 108 के माध्यम से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। कटघोरा थाना पुलिस प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार मुख्य मार्ग की है। फिलहाल जांच की जा रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button