कोरबा

एसईसीएल कुसमुण्डा से लोहे का प्लेट चोरी करने वाला दो आरोपी को कुसमुंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

लोहे का 24 नग प्लेट जुमला कीमती लगभग 80,000 रुपये को किया गया जप्त..

Korbavani.com- पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अवैध कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों पर थाना प्रभारी कुसमुण्डा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई इस कड़ी में 01 मार्च को प्रार्थी राम कुमार यादव थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह प्रधान सुरक्षा प्रहरी के पद पर एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में पदस्थ है कि 01 मार्च को प्रातः 04 से 05 बजे लगभग पेट्रोलिंग ड्यूटी में वैशालीनगर पुराना पेट्रोल पम्प के पास सड़क किनारे संदिग्ध स्थिती में खड़ें वाहन के तरफ जाने लगा तब वाहन चालक लोग इसे देखकर अपने अपने वाहन को लेकर भाग गये छोटा हाथी में एसईसीएल खदान का 25-30 नग लोहे का प्लेट किमती लगभग 80,000 रुपये को लेकर भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये माल मुलजिम पतासाजी हेतु तत्काल हमराह स्टाफ ईलाका हाजा रवाना हुए दरम्यान पतासाजी के मुखबीर से सूचना मिला कि शिव मंदिर विकासनगर एक होटल के पास 02 व्यक्ति आपस में लोहे के प्लेट के संबंध में बातचीत कर रहे थे कि विधीवत् मुखबीर पंचनामा तैयार कर उक्त दोनो संदेहियों को में अभिरक्षा में लेकर मेमोरण्डम कथन लेख कर विधिवत् माल मुल्जिम बरामद किया गया है। प्रहलाद साहू उर्फ नाथू पिता सुरेश साहू उम्र 25 वर्ष, विशेषर दास पनिका पिता भगवान दास पनिका उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर, उ.नि. डी.आर. ठाकुर, आर. 604 त्रिलोचन सागर, आरक्षक 608 विष्णु पाटले व आरक्षक 486 धीरज पटेल की मुख्य भूमिका रही।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button