Uncategorized

एकल अभियान देवपहरी द्वारा वनांचल क्षेत्रों में विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया गया विशेष संदेश

देवपहरी 06जून,अजगरबहर तहसील के अंतर्गत एकल ग्राम संगठन द्वारा संचालित एकल अभियान के माध्यम से 05जून विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर एकल विद्यालय ग्राम में आचार्य एवम बच्चों के द्वारा विश्व पर्यावरण संरक्षण का विशेष रूप से संदेश दिया गया,इसी कड़ी में विद्यालय ग्राम गढ़ उपरोड़ा में आचार्या सूरज राठिया के द्वारा बच्चों के माध्यम से रैली निकाल कर गीत एवम नारा के माध्यम से ग्राम वासियों को जागरूक संदेश दिया गया ,विश्व पर्यावरण संरक्षण प्रकृति की जिम्मेदारी सभी लोगों की बनती है। जंगलों को आग से बचाने एवम अधिक से अधिक पौधा रोपण एवम कम से कम पौधा काटने के प्रयास किया जाय,इसी तरह विद्यालय ग्राम देवाभाठा में आचार्या प्रीति सिंह एवम बड़गांव गणेशी कंवर के द्वारा भी बच्चों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर अभी वर्तमान में पड़ रहे भीषण गर्मी और वर्षा की अनियमितता पर चिंता जताई है इससे बचने के लिए यह पहला फर्ज है।इसी कड़ी में विद्यालय ग्राम साखो में आचार्य ज्योति रौतीया एवम नरसिंह रौतीया द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष रूप से बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया ।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button