कोरबा 17 सितंबर कोरबा जिले में संचालित समाज सेवी संस्था एकल अभियान का जिला स्तरीय अभ्युदय यूथ क्लब खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम समारोह गेवरा स्टेडियम दीपका मे दिनांक 20 सितंबर से सुबह 11 बजे उद्घाटन होकर दिनांक 21सितंबर सायं 4 बजे समापन होगा
इस भव्य कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के लिए अध्यक्षता सुखराज सिंह मरावी ग्राम पंचायत सासिन पूर्व सरपंच जटगा एवम विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक कोरबा रहेंगे ,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एस के मोहंती एसईसीएल महाप्रबंधक गेवरा एरिया तथा मुख्य वक्ता किशोर बुटोलिया जिला संघ चालक आरएसएस से रहेंगे।दिनांक 21सितंबर को समापन समारोह के लिए अध्यक्षता संतोषी दीवान नगर पालिका परि दिपका एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में पुरुषोत्तम कंवर विधायक विधानसभा कटघोरा क्षेत्र एवम उपाध्यक्ष आ म क्षेत्र वि प्रा राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रहेंगे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि संगीता मोहंती श्रेया महिला मंडल एसईसीएल गेवरा एरिया एवम विशिष्ट अतिथि ज्योति नंद दुबे पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग एवम विशिष्ठ अतिथि भोला सिंह ठाकुर सीएमओ नगर पालिका परिषद दीपका रहेंगे।
इस कार्यक्रम में एकल अभियान अंचल कोरबा के दस संच केंद्रों से संच केंद्र स्तरीय विजेता 32 -32 बच्चे शामिल होंगें,इस कार्यक्रम में 10 वर्ष से 14वर्ष के बच्चें ही शामिल होंगें।इस कार्यक्रम के आयोजक कर्ता अंचल जिला समिति कोरबा ,दीपका संचालन कर रही है,
इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य सुदूर दूरस्थ वनांचल क्षेत्र वनवासी समाज के लोगों में खेल जगत में भी सहभागिता सुनिश्चित किया जा सके,एकल अभियान के अंचल टोली पिछले सप्ताह से इस कार्यक्रम के लिए व्यवस्था में लगे हुए हैं अंचल अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा ने संच समिती,ग्राम समिति एवम बच्चों के अभिभावकों को विशेष रुप से आग्रह किया है कि राष्ट्र निर्माण समाज हित कार्य मे सहयोग करें ।






