Uncategorized

एकल अभियान कोरबा अंचल कार्यालय में धूम धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

कोरबा 5सितंबर,समाज सेवी संस्था एकल अभियान के माध्यम से आज 5सितंबर को अंचल कार्यालय दीपका मे पूरे हर्षोल्लास पूर्वक एवम धूम धाम से शिक्षक दिवस मनाया गया जिसमे सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपने शिक्षक मानकर पूरे श्रद्धा भाव से पूजा आरती उतार कर आशीर्वाद लिया गया,इस अवसर पर अंचल समिति से संजय अग्रवाल एवम भाग अभियान प्रमुख भागवत लाल नायक तथा अंचल अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा के गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।हमारे देश में शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत साल 1962 में डॉ. राधाकृष्णन के राष्ट्रपति बनने के साथ हुई थी। यह कार्यक्रम को भविष्य में निरंतर जारी रखना होगा जिससे गुरु शिष्य की परंपरा सम्मान हमेशा कायम रहें। इस कार्यक्रम में अंचल प्राथमिक शिक्षा प्र चंद्र शेखर महंत को संच प्रमुखगण द्वारा जोरदार स्वागत अभिनंदन पूजा आरती कर आशीर्वाद लिया गया, तत्पश्चात अंचल समिति,भाग अभियान प्रमुख एवम अंचल अभियान प्रमुख का शिक्षक दिवस पर विशेष उद्बोधन हुआ।इस कार्यक्रम को गांव के अंतिम छोर के आखरी व्यक्ति के मन में अलख जगाने के लिए प्रेरित किया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button