कोरबा 23अगस्त वन बंधु कहा एकल अभियान अंचल कोरबा भाग अंबिकापुर का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग संच केंद्र पोंडी उपरोड़ा के अंतर्गत ग्राम तानाखार के भारत भवन में 22 अगस्त से 24अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है,इस आवासीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम मे अंचल कोरबा के दस संच केंद्र से नौ संच केंद्र पोंडीउपरोड़ा,
पोंडीबत्रा,बेलतरा,दीपका,पाली,मोरगा, चैतमा,बालको, जटगा के आचार्य शामिल होकर समय सारणी के अनुसार सुबह 5 बजे से रात्रि 10बजे तक चल रहा है,
जिसमे कोरबा के अंबिकापुर मेन रोड स्थित तानाखार भारत भवन में 22 अगस्त को दोपहर 2बजे से उद्घाटन अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा के गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम को मां सरस्वती मां भारती के प्रतिमा पर पुष्पांजलि दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया,इस कार्यक्रम में नौ संच केंद्रों से आचार्य चयन वर्ग तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 आचार्य उपस्थित होकर अपना तन मन से पंच मुखी शिक्षा के प्रशिक्षकों द्वारा ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं जिससे अपने विद्यालय ग्राम में जाकर बच्चों को एवम ग्राम वासियों को बता सकते हैं,एकल अभियान संस्था में बच्चों को अनौपचारिक शिक्षा दिया जाता है,कहानी खेल खेल के माध्यम से पढ़ाया जाता है जिससे बच्चों को आनंद के साथ शिक्षा संस्कार दिया जाता है।
इस वर्ग में अंचल अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा अंचल प्राथमिक प्रशिक्षण प्र चंद्र शेखर महंत,अंचल गतिविधि संशोधित नाम अंचल ग्राम स्वराज प्रमुख बिसाहू सिंह कंवर एवम संच प्रमुख गण बलराम यादव,सत्यनारायण कंवर,रामेश्वर सिंह कंवर,रामसिंह कंवर,जगत सिंह मरपच्ची,रूपलाल सोरठे एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित होकर विभिन्न दायित्व निर्वहन कर रहे हैं।





