अंबिकापुर 29मई,एकल अभियान भाग उत्तर छत्तीसगढ़ आज दिनांक 29 मई 2023 को महामाया नगरी महाराजा अग्रसेन सेवा सदन अंबिकापुर में संपन्न हुआ जिसमें 3 सत्र हुए प्रथम के सत्र में परिचय एवं अनौपचारिक चर्चा के साथ बैठक संचालन हुआ एवं द्वितीय सत्र में श्रीमान प्रीतम कुलदीप जी के द्वारा मतदाता जागरूकता प्रशिक्षण के विषय पर विस्तृत जानकारी दिया गया भोजन पश्चात अंतिम सत्र में समिति पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें श्रीमान विवेक सिंह जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर सेवा प्रमुख (न्यायालय अधिवक्ता) द्वारा मतदाता संबंधित विस्तृत जानकारी एवं प्रश्न मंच के द्वारा समझाया एवं बताया गया इसके बाद अंतिम में अनुभव कथन के साथ एवं ग्राम स्वराज मंच का संक्षिप्त जानकारी देते हुए कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन किया गया इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से प्रेम सिंह सिरसो प्रभाग P2 के अर्थव्यवस्था प्रमुख हरकेश्वर प्रसाद राजवाड़े संभाग अभियान प्रमुख प्रीतम कुलदीप संभाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख भागवत लाल नायक जी भाग अभियान प्रमुख श्री राजेश साहू भाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख एवं 6 अंचल के अंचल टोली कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे





