Korbavani.com- कटघोरा के मेला ग्राउंड में देश के गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा कार्यक्रम के प्रभारी व उद्योग और श्रम मंत्री के नेतृत्व में भव्य और विशाल सभा में 40 हजार से अधिक कार्यकर्ता और आम जनमानस उपस्थित रहे। उमड़ी भीड़ से गदगद अमित शाह खुद सुरक्षा घेरा को तोड़ लोगों का अभिवादन स्वीकार करने पहुंचे। कटघोरा के मेला ग्राउंड में समूचे कोरबा लोकसभा से 40 हज़ार से अधिक लोग जनसभा में शामिल हुए। डोम के भीतर और बाहर गदगद भीड़ देश के अमित शाह को देखने और सुनने के लिए लोग आतुर दिखे। मंच से विशाल आमसभा को मंत्री लखन लाल देवांगन ने संबोधित कर कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा की मोदी जी की गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठ नहीं टिकने वाली। जनता भी जानती है की विकास और गरीब कल्याण योजनाओ का अच्छे तरीके से क्रियान्वयन भी करती है। कार्यक्रम के प्रभारी और मंत्री देवांगन ने विशाल आमसभा के लिए प्रदेश के वरिष्ठ और सभी विधानसभा के कार्यकर्त्वो से संवाद कर बेहतर रणनीति बनाई। यही वजह रही की अनुमान से ज्यादा भीड़ जमा हुई। अपने उद्बोधन में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा की मैं आज चुनाव प्रचार में नही आया हु, मैं तो कोरबा लोकसभा में 4 जून को खिलने वाले कमल फूल की अग्रिम बधाई देने आया हु। सभा के आखिरी मे मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, प्रदेश मंत्री विकास महतो, कटघोरा विधायक प्रेमचन्द पटेल ने राम मंदिर भेंट की। अमित शाह ने भेंट को सहर्ष स्वीकार किया ।आज के इस अवसर पर वर्ष 1985 के आईएफएस और रिटायर्ड सीसीएफ श्री राकेश चतुर्वेदी को उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश किया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
बालको ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला..
September 10, 2024
Breking Korba- वनांचल क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो दर्जन से मवेशियों की हुई मौत…
August 21, 2024


