कोरबा 15 सितंबर कोरबा ब्लॉक के दूरस्थ सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में पिछले चार वर्षों से लगातार दशहरा पर्व मनाया जा रहा है इस बार पांचवा वर्ष के लिए पूर्व तैयारी के लिए आज गुरुवार को दोपहर 12 बजे से संस्कार भवन में आवश्यक बैठक रखा गया था इस वर्ष 05अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा, इस कार्यक्रम में सुबह 10बजे से शाम 5बजे से कीर्तन भजन प्रतियोगिता रखा जाएगा उसके बाद भोजन कर शाम 7बजे से मर्यादा पुरुषोत्तम राम लक्ष्मण हनुमान की झांकी निकाल कर उनके द्वारा रावण दहन कार्यक्रम आयोजित तत्पश्चात सामूहिक आरती मुख्य अतिथि का उद्बोधन के साथ रात्रिकालीन डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ,जिसमे आसपास से इच्छुक प्रति भागी शामिल होंगे,इस डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों का आधार कार्ड फोटो कापी अनिवार्य कर दिया गया है,
पिछले चार वर्षों से इस सार्वजनिक कार्यक्रम के अध्यक्ष राजाराम राठिया, सचिव पुसराम, कोषाध्यक्ष अंतू लाल,सह सचिव राजेंद्र राजेश्वर सिंह एवम राम चरित मानस समिति के संरक्षक ज्ञनिक राम राठिया है इस कार्यक्रम के मंच संचालक कृष्णा कुमार कंवर (पूर्व एकल आचार्य) सह मंच संचालक चंद्रा कुमार राठिया (एकल अभियान कार्यकर्ता) के द्वारा संपन्न होता है।





