Uncategorizedकोरबा

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बालको पुलिस ने अजगरबहार में लिया बैठक, अवैध गतिविधियों पर रहेगी हमारी नजर..

Korbavani.com- कोरबा जिले में विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे- जैसे नजदीक आ रही है. वहीं अधिकारी एवं पुलिस विभाग सक्रिय होता जा रहा है। जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर बालको पुलिस द्वारा दलबल के साथ चौक- चौराहे, गली मोहल्ले एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात दिख रहे हैं, वही बालको थाना प्रभारी लक्ष्मण खुटे ने ग्राम पंचायत अजगरबाहर में ग्रामीणों के साथ बैठक कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही लोगो से रूबरू होते हुए थाना प्रभारी ने कहा अवैध गतिविधियों पर रहेगी हमारी नजर है, विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर वोट देने के लिए डराना धमकाना रिश्वत लेना देना एक दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। अगर कोई आपके वोट के बदले पैसों की पेशकस करता है तो ठुकराकर निष्पक्ष मतदान कर देश के सच्चे नागरिक होने का परिचय दें। उन्होंने कहा कि आप सभी का वोट बहुत कीमती है। अगर कोई व्यक्ति मतदाता को अपने में वोट डालने के लिए डराता है या किसी प्रकार का प्रलोभन देता है, तो तत्काल सूचना थाने में दें। साथ ही निर्भीक और निष्पक्ष मतदान करें। थाना प्रभारी ने कहा कि कहा की अगर कोई मतदान में गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ग्राम पंचायत अजगरबहार के सरपंच लवभूषण, कछार सरपंच, उप सरपंच एवं पांच के साथ-साथ गांव वाले भी मौजूद थे,

लगातार वाहनों की हो रही जांच- प्रभारी लक्ष्मण खुटे- वाहनों की लगातार जांच हो रही है। प्रभारी ने कहा कि सभी लोग सफर करते समय अपने वाहन का सभी दस्तावेज साथ में लेकर सफर करें। जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा की सीमावर्ती इलाकों पर वाहनों की विशेष और सघन जांच हो रही है। जिन वाहनों के कांच पर काली फिल्म लगी है उसे भी हटवाकर चालान काटा जा रहा है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button