कोरबा

अवैध गांजा के साथ एक महिला को बालको पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक किलो 200 ग्राम गांजा जप्त…

Korbavani.com- जिले के बालकों थाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत एक आरोपी महिला को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई है, आरोपी से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा भी जप्त किया गया है ।पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत का है जहां परसाभाटा निवासी उषा यादव द्वारा अपने घर में अवैध रूप से गांजा छुपा कर बिक्री करने की पुलिस को सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला के घर से 1 किलो 200 ग्राम गांजा तीन सील बंद पैकेट में जप्त किया है साथ ही ₹500 नगदी रकम भी जप्त की गई है, उक्त जुमला को जप्त करने के साथ ही आरोपी महिला उषा यादव को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है ।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button