Korbavani- 14 नवंबर से प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी धान खरीदी प्रारंभ हो गई है, वही बिचौलिया से बचने के लिए शासन द्वारा लगातार धान उपार्जन केंद्र में निरीक्षण किया जा रहा है। वही पोड़ी -उपरोड़ा एसडीएम तुलाराम भरतद्वाज और नायब तहसीलदार सुमनदास मानिकपुरी ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र प्रभारी एवं बिचौलियों में हड़कंप मचा है। निरीक्षण के दौरान किसानों का धान खरीदा जा रहा था। एसडीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों का सीधे धन खरीदे जाने के निर्देश दिए। वहीं एसडीएम भरतद्वाज ने कहा कि पात्र किसानों से धान खरीदी की जा रही है, इसके साथ ही अवैध धान की खरीदी बिक्री को रोकने के लिए कोचियों, बिचौलियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। हालांकि एसडीएम के द्वारा किए गए निरीक्षण से हड़कंप मचा रहा।







