Korbavani.com- मिली जानकारी के अनुसार जिले के शासकीय राशन दुकानों में 21 से 25 मार्च तक खाद्यान वितरण पूरी तरह बंद रहेगा। ई-पॉस मशीनों में सॉफ्टवेयर अपडेशन और सर्वर शिफ्टिंग के कारण यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान किसी भी दुकान से राशन का वितरण नहीं होगा, जिससे हितग्राहियों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विभागीय जानकारी के अनुसार, पांच दिन के इस तकनीकी कार्य के बाद अप्रैल माह में हितग्राहियों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून— का चावल वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही फरवरी माह का लंबित चावल भी इस बार दिया जा रहा है। हालांकि, अभी तक कई ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को केवल एक माह का ही चावल मिल पाया है, जिससे असंतोष की स्थिति बनी हुई है। जिले में कुल 554 राशन दुकानों के माध्यम से करीब 3.50 लाख राशन कार्डधारकों को खाद्यान वितरण किया जाता है। इनमें से 3 लाख से अधिक बीपीएल और प्राथमिकता श्रेणी के हितग्राही हैं, जो पूरी तरह सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर निर्भर हैं। एक साथ तीन महीने का चावल वितरण करना दुकानदारों के लिए भी चुनौती बन सकता है। भंडारण के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने और गोदामों से समय पर उठाव की समस्या के कारण वितरण व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। खाद्य विभाग का कहना है कि सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन आवश्यक प्रक्रिया है, जिससे भविष्य में वितरण व्यवस्था और अधिक पारदर्शी और सुचारु होगी। विभाग ने यह भी आश्वासन दिया है कि सभी दुकानों की निगरानी की जा रही है, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- नकटिखार बायपास पर दर्दनाक हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर मौत…
12 hours ago
कोरबा में फुटबॉल का उत्सव: तुलसीराम देवांगन स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता का भव्य समापन…
12 hours ago


