कर्मचारी ने पूछताछ में कबूला अपराध..
Korbavani.com। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने एक अहम खुलासा किया है। पुलिस ने लूट की झूठी कहानी बनाकर गबन छिपाने वाले कर्मचारी का पर्दाफाश किया है।थाना कोतवाली कोरबा में दर्ज प्रकरण के अनुसार, उरगा निवासी वरुण नायर (38 वर्ष) ने 3 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 9:30 से 10:00 बजे के बीच सीतामणी गौ-माता चौक, मेन रोड कोरबा के पास उनके कर्मचारी के साथ लूट की घटना हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान संदिग्ध कर्मचारी से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने पूरी घटना को झूठा और मनगढ़ंत बताया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने लगभग 4.50 लाख रुपये की राशि का गबन किया था और इस अपराध को छिपाने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। आरोपी की पहचान प्रियंशु देवांगन, निवासी जांजगीर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी ने बीमा नवीनीकरण के लिए मिली राशि का दुरुपयोग करते हुए आपराधिक विश्वासघात किया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। कोरबा पुलिस ने बताया कि इस अभियान के तहत आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




