Uncategorized

Korba Breaking- कोरबा में अपहरण की आशंका से हड़कंप, पंचायत राजनीति से जुड़ा मामला आया सामने…

परिजन ने सरपंच व सहयोगियों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस बोली—परिवार सुरक्षित, जांच जारी…

Korbavani.com-कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करूमौहा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने बेटे, बहू और पोता-पोती के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ग्वाल राम यादव ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत की वर्तमान सरपंच और उनके सहयोगियों ने उनके परिवार को बहला-फुसलाकर अपने कब्जे में रखा है। आवेदन में बताया गया है कि उनकी बहू निर्मला, जो वार्ड नंबर 4 की निर्वाचित पंच हैं, सरपंच के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में शामिल थीं। इसी के चलते 16 मार्च को कथित रूप से सरपंच कविता कांदे और उनके समर्थक निर्मला, उसके पति और बच्चों को अपने साथ ले गए। 21 मार्च तक परिवार के वापस नहीं लौटने पर अपहरण की आशंका जताई गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें अपने परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है और जानकारी लेने जाने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से परिवार को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है। वहीं, मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने अपहरण की बात से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार, संबंधित महिला अपने पति और बच्चों के साथ मालखरौदा क्षेत्र में रिश्तेदारों के यहां रह रही है और जल्द लौटने की संभावना है। पुलिस ने कहा कि परिवार के लौटने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button