कोरबा

Breking- आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में हुए प्रवेश.

Korbavani.com – पाली-तानाखार कांग्रेस प्रत्याशी घोषणा के बाद कांग्रेस प्रवेश करने वालो का सिलसिला बढ़ने लगा है। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत केराझरिया में आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता ने कांग्रेस का दामन थामा, केराझरिया सरपंच सत्यनारायण पैकरा के समक्ष में एवं प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ो से अधिक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया है। कांग्रेस प्रवेश करने वालों को कांग्रेस का गमछा और टोपी पहना कर स्वागत किया है। कांग्रेस की रीति नीति और विकास कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश करने की बात सामने आ रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल ने कांग्रेस प्रवेश करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस के योजनाओं और रीति नीति की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का कार्य करे। पाली-तानाखार विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में सुरेश गुप्ता, उमेश चंद्रा, सत्यनारायण पैकरा, कपिल दास, सत्यनारायण श्रीवास, मुकेश अग्रवाल, अजय सैनी, गोरे दास, माखन डोंगरे, रवि कश्यप, दीपक जायसवाल, श्याम सलाम, बृजपाल, दिलेश्वर दास महंत, संतोष दास, सुधराम पटेल, बैशाखू रात्रे, धनीराम, हरीश दास, नरेश मरएकाम, अमृतराव, रामप्रसाद, ज्वाला प्रसाद, गणेश हृदय लाल, उदय, सीताराम, सरोज कुमारी, शशि कंवर, ओमप्रकाश, सरिता कुमारी,महावीर लकड़ा सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button