कोरबा

पंचायत सचिव करेंगे 24 जून से काम बंद कलम बंद, आंदोलन, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन..

Korbavani.com – कोरबा प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा सोमवार 24 जून से कोरबा जिले के पांचो ब्लॉक के पंचायत सचिव करेंगे अनिश्चितकालीन काम बंद कलम बंद हड़ताल, इसकी चेतावनी सचिव संघ द्वारा जिला पंचायत सीईओ, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य प्रशासनिक विभागों को ज्ञापन सौंपी गई है। ज्ञापन सौंपने आए सचिवों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास को लेकर जिन-जिन सचिवों का वेतन रोका गया है, आर्थिक तंगी एवं मानसिक प्रताड़ित हो रहे हैं, आपको बता दे की 24 जून से होने वाले काम बंद कलम बंद, आंदोलन, पंचायत सचिवों की चार मुख्य मांगें है, जैसे की प्रधानमंत्री आवास के कारण रोके गये वेतन भुगतान किया जाये। सचिवों का वेतन एक निश्चित तारिख को भुगतान किया जाये। लंबित वेतन को भुगतान किया जाये एवं एरियर्स राशि को भुगतान किया जाये। एक सप्ताह पहले यानी 12 जून को सचिव संघ द्वारा जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी निराकरण नहीं किया गया, इसी बात से आहत होकर समस्त सचिव जिला कोरबा 24/06/2024 दिनसोमवार से जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन काम बंद-कलम बंद, आंदोलन करने का निर्णय लिया गया हैं, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला पंचायत की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान राजकुमार रजक , मोहम्मद हसन, रहीम, रामकुमार टेकाम (पाली अध्यक्ष ) पुनिदास मानिकपुरी , समार सिंह टेकाम ,विजय एक्का (कोरबा अध्यक्ष ), धर्मराज मरकाम , छतरपाल विन्ध्यराज , हरिसिंह कंवर , रविशंकर जायसवाल , लता पटेल आदि उपस्थित थे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button