Korbavani.com – कोरबा लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने वाली श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत की जीत को लेकर कोरबा लोकसभा में कार्यकर्ता एवं समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी, वही पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र गुरसिया में प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व में जनपद सदस्य भोला गोस्वामी एवं समर्थकों द्वारा भव्य रैली निकली गई,

एक दूसरे को माल्यार्पण कर बधाई देते हुए लोगों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया गया, प्रशांत मिश्रा ने बताया कि श्रीमती ज्योत्सना महंत के जीत से अति प्रसन्नता और खुशी की अनुभूति हो रही है क्योंकि हमारे आसपास के लोकसभा क्षेत्र में उन्हें ही सफलता मिली है। यह निश्चित तौर से सांसद जी का मतदाताओं के प्रति अपार स्नेह और सम्मान और विकास का ही नतीजा है जो आज वह दूसरी बार कोरबा लोकसभा सीट से जीतकर गौरव बढ़ा रहे हैं। स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अजमेर सिंह पोर्ते, अशोक मिश्रा, भोला गोस्वामी, लक्ष्मी अग्रवाल, यशवंत लाल इंगले, शिवनंदन कुजूर, विनोद, रामलाल जायसवाल एवं भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






