Korbavani.com- कोरबा शहर में अचानक दोपहर में चली तेज हवा से राख व धूल से कुछ वार्ड के बस्तियां अट गया, दो घंटे तक लोग परेशान रहे। राख की आंधी के बीच सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल था, वहीं राख उड़ने से बस्ती के लोगों को सांस तक लेने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे ही नजर आज नगर निगम क्षेत्र चेकपोस्ट में देखने को मिला जहां पर बुधवारी डीएसपीएम प्लांट से निकलने वाली राखड़ चेकपोस्ट में डंप किया जा रहा है, तेज हवा चलने के बीच अचानक राखड़ बांधों से राख को उड़ने से रोकने की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। पथररीपारा, डबरीपारा, मानसनगर सहित अन्य बस्ती के लोगो को इसका खामियाजा भुगतान पड़ा, बिजली प्लांटों से निकलने वाले राखड़ के चलते होने वाला प्रदूषण जिले की आम समस्या में से एक है। लेकिन परेशानी तब ज्यादा बढ़ जाती है जब तेज हवा चलने से राखड़ उड़कर राख धुएं की शक्ल में वातावरण में नजर आता है। शहर में आज यहीं हालात रहे। दो घंटे तक रूक-रूककर तेज हवा चलती रही। राख व धूल से लोग परेशान होते रहे। गर्मी के दिनों में राख उड़ने की समस्या बढ़ जाती है। आंधी तूफान से स्थिति और भी बिगड़ जाती है। आने वाले दिनों में इसे लेकर समस्या और बढ़ेगी। लोग इस परेशानी से जहां राहत दिलाने की मांग कर रहे हैं वहीं पर्यावरण संरक्षण मंडल इसके लिए निर्देर्शों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर कड़ाई से कार्रवाई की बात कह रहा है।





