कोरबा

बालको बीएमएस कार्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस, लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय और मंत्री माननीय लखन लाल देवांगन उपस्थित थे..

Korbavani.com- हर साल कि भाँति इस बार भी 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस यानी इंटरनेशनल लेबर डे बालको बीएमएस कार्यालय में मनाया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध बालको कर्मचारी संघ में अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के उपलक्ष्य में कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय और मंत्री लखन लाल देवांगन की उपस्थित में कार्यक्रम किया गया। जिसमें भारतीय मज़दूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राधे श्याम जायसवाल, विभाग प्रमुख डी वेंकट राव, जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा, जिला मंत्री नवरतन बरेठ व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। भाजपा से नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व जिलामंत्री नवीन पटेल, नरेन्द्र पाटनवार , बालको मंडल से शिवबालक सिंह तोमर, शैलेंद्र सिंह, लुकेश्वर चौहान व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बालको कर्मचारी संघ के वरिष्ठ सदस्यो एवं कर्मचारी साथियों की भारी संख्या में गरिमामय उपस्थिति रही । बैठक में सुश्री सरोज पांडेय ने सभी को शतप्रतिशत मतदान करने एवं कोरबा के विकास के लिए उन्हें वोट देने की अपील की तथा वो श्रमिक हित में हमेशा श्रमिको के साथ खड़ी रहेंगी ऐसा अस्वस्थ किया। जायसवाल जी द्वारा उद्बोधन में कहा प्रबंधन द्वारा लंबित मांगों को लेकर चर्चा की गई एवं आगामी दिनों में प्रबंधन द्वारा हमारी मांगों को नहीं मानने पर आने वाले दिनों में एक वृहद आंदोलन करने आस्वस्थ किया गया। लखन लाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे श्रमिकों के लिए बहुत सी योजना ला रहे है, साथ ही बालको द्वारा संघ के कर्मचारियों एवं श्रमिकों को प्रताड़ित करना एवं समस्याओं का जल्द ही निराकरण नही करने पे आंदोलन किया गया तो उनका पूर्ण सहयोग रहेगा। बालको कर्मचारी संघ की रीति नीति से प्रभावित होकर 2 दिन पूर्व में लगभग 100 की संख्या में एवं 25 नियमित कर्मचारियों ने लखनलाल देवांगन मंत्री जी एवं जायसवाल की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शरद नायर एवं मंच संचालन महासचिव माखन लाल वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग रहा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button