Korbavani.com- लोकसभा निर्वाचन 2024 जनपद पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में स्वीप (SVEEP) अन्तर्गत एवं जनपद सीईओ की अगुवाई में 30 अप्रैल को विकासखंड के समस्त पंचायतो में दीप प्रज्ज्वलित कर मतदाता जनजागरूकता अभियान चलाया गया, सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा खगेश निर्मलकर की उपस्थिति में ग्राम पंचायतों में एनआरएलएम के कैडर एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा रैली कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। हल्दी – चावल लेकर घर-घर जाकर मतदान हेतु जनसामान्य को सहयोग करने हेतु अपील किया गया और रंगोली बना कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजीत की इस दौरान शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई गई, इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों से लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान सीईओ जनपद खगेश निर्मलकर ने समस्त कर्मचारीगण, आमजन, महिला समुह , सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका, मितानिन दीदी के साथ मिलकर शपथ ली गई,









