Korbavani.com – कोरबा जिले के बांगो थाना अंतर्गत एतमानगर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन माफियाओं पर जिला प्रशासन ने की कार्यवाही, मामला यह है कि जल संसाधन विभाग द्वारा बांगो जलाशय अर्थडेम निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें पंचायत एतमानगर के शासकीय भूमि से ठेकेदार राजकुमार मिश्रा एवं जेसीबी मालिक चिंटू अग्रवाल द्वारा कई दिनों से मिट्टी खनन कर डंप किया जा रहा था, जिसकी खबर 24 अप्रैल बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशन की गई थी, खबर प्रकाशन होने के बाद जिला पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार सुमन दास मानिकपुरी एवं दो पटवारी ने मौके पर पहुंच छापेमारी की। इसके बाद अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन व एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा गया, तहसीलदार ने बताया कि मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत कुछ दिन पहले मुझे मिली हुई थी, मेरे द्वारा ठेकेदार एवं जेसीबी मलिक को समझाया गया था मिट्टी खनन बंद कर दे उसके बावजूद भी मिट्टी खनन का किया जा रहा था, पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। जेसीबी एवं एक ट्रैक्टर ट्राली को बांगो थाना परिसर में खड़ा कराकर सीज कर दिया गया। साथ ही नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।





