कोरबा

पोड़ी -उपरोड़ा जनपद परिसर मे महतारी वंदन योजना कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया..

Korbavani.com- भाजपा सरकार के घोषणा पत्र में शामिल महतारी वंदन योजना का आज उद्घाटन किया गया जहाँ कोरबा जिले के पोड़ी विकासखण्ड जनपद परिसर में भाजपा कार्यकर्ता, महिलाबाल विकास विभाग, जनपद के कर्मचारी के साथ साथ ग्रामीण महिलाये उपस्थित हुई, इस कार्यक्रम मे जनपद परिसर में एलसीडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाइव प्रोग्राम दिखाई गई कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लगभग 70 लाख 12 हजार 800 महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 55 लाख रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया। वही जनपद परिसर मे उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी महिलाओ के तरफ से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उद्बोधन में जनपद अध्यक्ष संतोषी पेंद्रो ने कहा की जिस तरह महिलाओ के लिए ने केंद्र सरकार काम कर रहि हैं, निश्चित रूप से हमारा देश महिलाशक्ति की ओर अग्रसर करेगा। कार्यक्रम मे महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री किरण मरकाम व मंडल अध्यक्ष कमला किंडो ने महिलाओ को सम्बोधित करते हुए कहा की नरेंद्र मोदी ही हैं जो महिलाओ के उत्थान के लिए बहुत सारे योजनाये लागू किये हैँ महतारी वंदन योजना के माध्यम से सभी के खाते मे सालाना 12000 रु दिए जाँएगे यह कार्य सिर्फ भाजपा ही कर सकती हैं, मंडल अध्यक्ष रघुनन्दन जायसवाल व जनपद सदस्य कोमल सिंह ने कहा की भाजपा की सरकार ने जो घोषणा पत्र मे जिक्र किया था वह आज पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा हैं, महिलाओ की चिंता सिर्फ भाजपा ही करती हैं, आने वाले लोक सभा चुनाव मे सभी महिलाओ को भाजपा का साथ देना होगा।  वही महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी चोटिया मंजू सिंह ने कार्यक्रम का समापन करते हुए इस सभा कक्ष मे आये जनप्रतिनिधियों व महिलाओ का आभार व्यक्त किया, कहा की जिस तरह हमारे विभाग के महिलाओ ने काम किया हैं वाकई उनकी मेहनत का फल हैं की सही समय मे ग्रामीण महिलाओ के खाते मे उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सालाना 12000 रु भेजे जायेंगे। इस कर्यक्रम मे जनपद अध्यक्ष संतोसी पेंन्द्रो, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा किरण मरकाम, मंडल अध्यक्ष कमला किंडो, महा मंत्री शोभा राजपूत, जनपद सदस्य फुलेसवरी महंत, वैशाली जोशी सदस्य महिला मोर्चा, रघुननंद जायसवाल मंडल अध्यक्ष, शिवशंकर उइके मंडल उपाध्यक्ष, सोनू पांडे शक्ति केंद्र सयोजक, मनराखन मंडल उपाध्यक्ष, मनोज डिक्सेना युवा मोर्चा अध्यक्ष, कुंदन दीवान युवा मोर्चा महामंत्री , नारायण प्रताप यादव पिछड़ा वर्ग मोर्चा सदस्य, विश्व नाथ साहू भाजपा कार्यकर्त्ता, समेत जनपद अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग समस्त महिलाये उपस्थित हुए।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button