Korbavani.com- कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चुईया में रेत खदान को लेकर विवाद थामने का नाम नहीं ले रहा, गांव के कुछ रेत माफियाओं ने भोले भाले आदिवासी ग्रामीणों को भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा, कुछ दिन पहले भी ऐसे ही विवाद हुआ था, जिसमें थाना प्रभारी, खनिज विभाग अधिकारी, तहसीलदार, सरपंच, पंच एवं गांव के लोगों को समझाइश देकर एवं समिति गठन कर रायल्टी पर्ची देकर रेत घाट को चालू कराया गया था, लेकिन कुछ दिन तक ठीक चलता रहा लेकिन आज फिर से रेत खदान को बंद करने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ जिसमें सरपंच, सरपंच के पिता एवं समिति के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें से कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिसके सरपंच एवं गांव के अन्य लोगों ने अपना जान बचाते हुए बालको थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई जा रही है, गौर करने वाली बात यह है कि आखिर कर शासन के आदेशों के उल्लंघन करने वालों के ऊपर शासन सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। यह रेत माफियाओं के साथ शासन की मिलीभगत तो नहीं।





