Korbavani.com- पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड क्षेत्र में एक शराबी शिक्षक का वीडियो सामने आया है, यह वीडियो ग्राम सरभोका में एक शिक्षक द्वारा स्कुल समय पर शराब के नशे मे धुत होकर ग्रामीण के घर पर सोते हुये नजर आये, किसी ग्रामीण ने इसकी वीडियो बनाई और सोशल मिडिया में वाइरल कर दी वाइरल वीडियो खंड शिक्षा अधिकारी के पास भी पहुंची जहाँ खंड शिक्षा अधिकारी अशोक चंद्राकर ने अपने उच्च अधिकारी को अवगत करा कर विधि वत कार्यवाही करने कि बात कही, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार समेत जिला प्रशासन एड़ी चोटी लगा दी हैं,

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र जहाँ शिक्षा स्वास्थ्य के आभाव में छात्र वंचित रह जाते हैं, जिन्हे लाभ दिलाने के लिए शासन द्वारा इन्हे बहुत सारे सुविधाये दिए जा रहे हैं, लेकिन लापरवाह शिक्षक इन सब आदेशों को अनदेखा करते हुए मनमानी करने पर कोई कसर नहीं छोड़ते, दरअसल सरभोका के प्राथमिक शाला मे कार्यरत शिक्षक राजेश बंजारे कि शिकायत लगातार सरपंच व ग्रामीणों ने अधिकारियो से मौखिक रूप में शिकायत कि लेकिन शिकायतों के आधार पर शिक्षक सुधर जाए ये सोचकर रहम दिखाते हुए अधिकारी भी उसे बक्शते आ रहे लेकिन बीते दिनों फिर शिक्षक राजेश बंजारे स्कुल समय पर जहाँ बच्चो के भविष्य उसी शिक्षक पर टिकी हुई हैं, वही शराब के नशे में धुत होकर किसी ग्रामीण के घर में सोये नजर आये एक ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाते हुए उसे उठाया और अपने कर्तब्य कि अवहेलना करते हुए कुछ महिलाये भी उन्हें जमकर फटकार लगाई, वही ज़ब इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से बात कि गई तो उन्होंने माना कि शिक्षक कि शिकायते आ रही थी, उच्च अधिकारीयों अवगत करा दिया गया हैं, जैसे ही निर्देश आते हैं उस पर कड़ी कार्यवाही कि जाएगी।







