कोरबा

छुरी नगर पंचायत में भाजपा की फतह, कौशल देवांगन ने कहा छुरी में अब दौड़ेगा विकास का पहिया…

Korbavani.com- छुरी नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद भाजपा नेता कौशल देवांगन ने कहा की ये पूरी छुरी नगर के जन मानस की जीत है। लंबे समय से रुके विकास और मनमाने ढंग से चल रहे नगर सरकार से पूरे नगर की जनता परेशान थी।भाजपा नेता देवांगन ने कहा की अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है | अब तय है कि आने वाले दिनों में भाजपा का अध्यक्ष बनेगा। केंद्र, राज्य के बाद नगर में भाजपा की सरकार बनने से कामकाज तेजी से हो सकेंगे। नौ साल बाद एक बार फिर भाजपा नगर पंचायत छुरी में काबिज होगी। उन्होंने इसके लिए दोनों पक्षों के पार्षदो को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। देवांगन ने कहा की निकाय चुनाव से पहले पार्षदों की मांग पर काम तेजी से होंगे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button