कोरबा

अवैध रूप से महुआ शराब बनाने एवं बिक्री करने वालों पर बांगो पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी..

Korbavani.com- कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर थाना बांगो प्रभारी द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बनाने एवं बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र में कार्यवाही कर 42 लीटर कच्ची शराब एवं 45 पाव प्लेन देशी मंदिरा शराब जप्त कर 04 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही, कोरबा पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान भीड़भाड़ वाले जगह एवं आम जगह पर शराब का सेवन करते हुए मिले 03 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही किया गया, रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है, उक्त कार्यवाही में प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा, सउनि सुखलाल सिदार, गजेंद्र बिंझवार एवं जीवंती लकड़ा की भूमिका रही।

पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button