कोरबा

ढाई वर्षीय मासूम की हत्या की गुथी सुलझी ही नहीं थी वही पेड़ पर लटकती मिली माँ की लाश…

Korbavani.com- कोरबा जिले में 22 फरवरी गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी जिसमें ढाई साल के अबोध शिव चौहान नामक मासूम बच्चे की निर्ममता हत्या कर खरमोरा क्षेत्र सागौन बाड़ी में लाश मिली थी, पुलिस की टीम जांच की जा रही थी। इस जांच कार्यवाही में एक नया मोड़ आ गया हैं। ढाई वर्षीय मासूम की जघन्य नृशंस हत्याकाण्ड में बालक शिवा की हत्या के मामले में उसकी माँ की पुलिस तलाश कर रही थी, लेकिन अब उसका शव पेड़ से लटकता पाया गया है। मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। कोरबा जिले की मानिकपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम ढेलवाडीह के ग्रामीणों में उस समय दहशत फैल गई जब उन्हें यह पता चला की एक महिला की लाश पेड़ पर लटक रही है। पास जाकर जब लोगों ने देखा तो पता चला यह लाश उसी मालती की है, लाश मिलने की जानकारी मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई काफी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर जांच कार्यवाही कर रहे हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button