Uncategorizedअपराधकोरबा

ढाई साल के मासूम बच्चे की निर्ममता हत्या कर खरमोरा क्षेत्र सागौन बाड़ी में लाश फेंकी, क्षेत्र में दहशत, बच्चों की पहचान को लेकर पुलिस ने जारी की फोन नंबर..

Korbavani.com- कोरबा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, सीविल लाईन थानांतर्गत खरमोरा के सागौन बाड़ी में जिस तरह से बीती रात एक ढाई वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर लाश फेंकी गई है,उससे पुलिस के साथ ही आम जनता में भी आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। बच्चे की जिस तरह से निर्ममता से हत्या कर उसके प्राईवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया गया उसे लेकर हत्यारों के खिलाफ लोग काफी भड़के हुए नजर आ रहे है। हालांकि बच्चा कहां का है और उसका नाम क्या है इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं है। कोरबा पुलिस ने फोन नंबर जारी कर आम जनता से अपील की है,कि अगर बच्चे के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी मिले तो पुलिस को जरुर अवगत कराए।

पुलिस ने कई अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं,जो इस प्रकार है अगर किसी को भी बच्चे के संबध में जानकारी मिलती है,तो वे संपर्क कर सकते हैं।

सीएसपी कोरबा- 9479193302,7587350517

पुलिस कंट्रोल रूम कोरबा- 9479193399.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- 9479193301,9406052280

पुलिस अधीक्षक- 9479193300,7974550759

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button