Korbavani.com – पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत सचिव संघ 10 दिसंबर रविवार को पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत सचिव संघ का चुनाव शांति पूर्ण हुआ, जनपद पंचायत भवन पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के पंचायत सचिव संघ का चुनाव हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से 86 ग्राम पंचायतों के सचिवों ने पदाधिकारियों का चुनाव किया। जिसमें मोहम्मद हसन खान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए, सचिव संघ के अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र टंडन ने भी अपना दावेदारी पेश किया जिसमे राजेंद्र टंडन को 86 में से 36 वोट ही मिला और मोहम्मद हसन खान 6 वोटो से विजय होकर सचिव संघ के अध्यक्ष बने, अध्यक्ष बनते ही सचिवों ने मोहम्मद हसन खान को पुष्प गुलदस्ता देखकर जीत की बधाई दी, वहीं नवनिर्वाचित सचिव संघ के अध्यक्ष मोहम्मद हसन खान ने कहां की सचिवों के हित की मांगें शासन स्तर पर उठाई जाएंगी। संघ की मजबूती और पंचायत सचिवों की समस्याओं के निराकरण एवं मांगों को पूरा कराने के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।





