कोरबा

धमकी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मारपीट,थाना में की गई शिकायत..

Korbavani.com- पुराने शहर के वार्ड क्रमांक 11 लक्ष्मणबन तालाब में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के गुंडानुमा लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। सोमवार की शाम को दो युवकों ने भाजपा प्रत्याशी देवांगन और उसके पार्षद भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोतवाली थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज की गई है। युवक प्रमोद श्रीवास और आनंद श्रीवास प्रमोद शिकायत लेकर सोमवार की शाम को कोतवाली थाना पहुंचे थे। जिन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भाजपा प्रत्याशी की उपस्थिति में समाज की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें हम लोगों ने सवाल जवाब किया था। तब भी समाज के कुछ पदाधिकारी और भाजपा प्रत्याशी ने हमें देख लेने की धमकी दी थी।आज शाम को जब हम चुनाव प्रचार में निकले। तब कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग लक्ष्मणबन तालाब के पास हमें मिल गए। हमारे घर की महिलाएं भी थी। हम दोनों पर हमला कर दिया। गुंडे महिलाओं को भी गाली गुप्तार कर रहे थे। खासतौर पर हम दोनों को ही टारगेट किया गया। हमारे सिर और हाथ पैर में चोट आई है। यह जानलेवा हमले की तरह था। जिसे भाजपा प्रत्याशी देवांगन और उनके भाई ने हमला कराया है। हमने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। यह सरासर दबंगई करते हुए गुंडागर्दी करने का कृत्य है। जिस पर हम ठोस कार्रवाई की गुहार लगाने थाना पहुंचे हैं। कोतवाली पुलिस ने कही है कार्यवाही की बात इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस मारपीट के बाद घायल युवकों का बयान दर्ज कर रही है। दोनों युवकों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने इस मामले में ठोस कार्रवाई करने की बात कही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button