कोरबा

उरगा पुलिस और साइबर सेल टीम ने पड़ोसी जिले के 05 जुआड़ियों को जुआ खेलते पकड़ा…

Korbavani.com- पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये गये थे। जिस पर थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी एवं साइबर सेल कोरबा प्रभारी सउनि अजय सोनवानी के नेतृत्व में 02 नवंबर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत उरगा चाम्पा बॉर्डर के पास चाम्पा के लोग जगह बदल बदल के जुआ खेल रहे हैं। 02 नवंबर को कोथारी के पास तिलाई भाटा के जंगल में जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर थाना उरगा और साइबर सेल कोरबा की संयुक्त टीम बनाकर तिलाई भाटा जंगल में जाकर घेराबंदी कर जुआ खेलने वाले 05 जुआड़िओ नीरज दास पिता लक्ष्मण उम्र 22 वर्ष, मनीष दास मंहत पिता दुर्गादास उम्र 30, दिलचंद देवांगन पिता सुनाउ राम उम्र 31 वर्ष, मोहन साहू पिता स्व. भुवनेश्वर प्रसाद उम्र 35 वर्ष, विकास गोड पिता भन्नू गोड़ उम्र 32 वर्ष को जुआ के फड़ से पकड़ा गया। उनके पास से एक नग त्रिपाल,52 पत्ती ताश, 06 नग मोबाइल फोन, 05 नग मोटरसाइकिल, नगदी रकम 6490/- उनके पास से मिला। उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 371/23 धारा 03 जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया,उक्त कार्यवाही में निरीक्षक युवराज तिवारी, उनि. नवल साव, सउनि. अजय सोनवानी, अनिल खांडे, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर पांडे, गुनाराम सिंहा, आरक्षक प्रशांत सिंह, आलोक टोप्पो, रवि चौबे, सुशील यादव, डेमन ओगरे, रितेश शर्मा, वीरेंद्र अनंत, जंगल सिंह, राम पाटले, कमलेश आयाम शामिल रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button