Korbavani.com- आम आदमी पार्टी के कोरबा विधानसभा प्रत्यासी विशाल केलकर इन दोनों सघन जनसंपर्क कर रहे हैं । निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में दल बल के साथ विशाल अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं । शुक्रवार को पुरानी बस्ती में विशाल केलकर ने दौरा कर लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की । विशाल केलकर ने इस अवसर पर कहा कि कोरबा की धरती खनिज संपदा से परिपूर्ण है ।यहां निजी व सार्वजनिक उपक्रमों की भरमार है ।बावजूद स्थानीय बेरोजगारों की पूरी तरह से उपेक्षा की जा रही है । स्थानीय बेरोजगारी की समस्या से युवा वर्ग हलकान है ।बावजूद सत्ता पक्ष की ओर से कोई पहल नहीं किया जाना समझ के परे है ।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी डोर टू डोर लोगों के बीच पहुंचकर ,दिल्ली व पंजाब में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं । और लोग भी आम आदमी पार्टी सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों को बेहतर प्रतिशत दे रहे हैं ।







