Korbavani.com- भाजपा ने रैली निकाल नामांकन दाखिल किया। भाजपा ने घंटाघर चौक से कोसाबाड़ी चौक तक विशाल रैली निकाली। इस रैली में कोरबा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी लखनलाल देवांगन, रामपुर क्षेत्र से ननकीराम कंवर, कटघोरा क्षेत्र से प्रेमचंद पटेल, पाली-तानाखार से रामदयाल उइके सहित बड़ी संख्या में भाजपा के सदस्य सम्मिलित हुए। उनके साथ भाजपा नेता पूर्व महापौर जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, आरपीएस त्यागी सहित अनेक भाजपा नेता व नेत्रिया शामिल रही। लखनलाल देवांगन ने नाम-निर्देशन पत्र का एक और सेट जमा किया।







