कोरबा

पाली-तानाखार विधानसभा कांग्रेस से दुलेश्वरी सिदार को मिली टिकट, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बाटी मिठाई…

Korbavani.com- कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा से कांग्रेस विधानसभा के दुलेश्वरी सिदार का लिस्ट में नाम फाइनल होते ही पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हर वर्ग में खुशी की लहर छा गई और उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वागत कर सभी ने बधाई दी। विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा। इस मौके पर शैलेष सिंह, अनिल सिंह, उमेश चंद्रा, सुरेश गुप्ता, सत्यनारायण श्रीवास, जसवंत लकड़ा, रत्नेश गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, बबलू पटेल, गुलाब बिसेन, अरविंद गुप्ता, गजेंद्र सिंह, रवि कश्यप, प्रकाश नारायण,बृजपाल श्याम, रोहित प्रजापति, तुषारकांत रॉबिंसन, गोरे दास एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button