कोरबा

श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न…

Korbavani.com- बालकोनगर स्थित अवधूत भगवान राम सेवाश्रम में सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न हुआ। समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत बालकोनगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों को झाड़ू वितरित किए गए। समूह सदस्यों ने प्रभात फेरी निकाली। सदस्यों की उपस्थिति में समूह का ध्वज फहराया। सफल योनी पाठ किया गया। इस अवसर पर बालकोनगर समूह के शाखा मंत्री संतोष शांडिल्य ने बताया कि सर्वेश्वरी समूह द्वारा देष भर में जरूरतमंदों के लिए विषिष्ट सेवा कार्य संपन्न किए जाते हैं। परस्पर सहयोग और सद्भावना से पूज्य अघोरेश्वर के मानव एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को समूह के सदस्य निरंतर आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। दूसरों के लिए जीने में ही जीवन की सार्थकता है। सर्वेश्वरी समूह की स्थापना जरूरतमंदों की सेवा के लिए हुई है। पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखना ही समूह का उद्देश्य है। शांडिल्य, अशोक सिंह, सत्येंद्र दुबे, गुलाब, राधेष्याम कुंभकार, आर.पी. सूर्यवंषी, हेमलता शांडिल्य, अलका सिंह, प्रभावती तिवारी, रूक्मिणी देवी ने आयोजन में उत्कृष्ट योगदान दिया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button