कोरबा

कोरबा के पोड़ीबहार में भव्य विशाल भोजली माता की यात्रा में सम्मिलित हुए पूर्व महापौर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन, क्षेत्र की सुख समृद्धि की मंगल कामना की।

Korbavani.com- पोड़ी बहार में भोजली कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर पूर्व विधायक लखन लाल देवांगन पहुंचे। जहां आयोजन समिति के सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन का स्वागत किया। उन्होंने भोजली माता का पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भोजली कार्यक्रम से हमें प्रकृति के और निकट आने का अवसर मिलता है छत्तीसगढ़ में भोजली कार्यक्रम बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। निश्चित ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बनाए रखने के लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। पोड़ीबहार में बड़ी तादाद में युवती व महिलाओं द्वारा अंकुरित पौधे को सिर में रखकर यात्रा निकाली गई। यात्रा पौड़ी बहार चौक से सराफा तालाब खरमोरा में भोजली विसर्जन कार्यक्रम किया गया। छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य एवं संगीतकार तथा डीजे साउंड की धूम देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा केदारनाथ अग्रवाल डॉ राजीव सिंह, हितानंद अग्रवाल, तुलसी ठाकुर राजेश राठौर, प्रफुल्ल तिवारी, उमाभारती शराफ, बलराम विश्वकर्मा, नरेंद्र पटनवार, संजय कुर्मवंशी, लक्ष्मण श्रीवास शिव जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button