चुईया 1सितंबर,कोरबा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत चुईया में सार्वजनिक रूप से भोजली का आध्यात्मिक कार्यक्रम पिछले दिनों से पूरे हर्षोल्लास पूर्वक श्रद्धा भक्ति भाव से बोया गया था,जिसे आज 31अगस्त को पूरे ग्राम वासियों के साथ पूरे श्रद्धा भक्ति भाव से पूजा आरती कार्यक्रम कर नदी में विसर्जन किया गया इस कार्यक्रम में सभी परिवारों में अलग अलग बोया गया था जिसे अपने भक्ति भाव से प्रतिदिन पूजा आरती कार्यक्रम कर आज सामूहिक रूप से विसर्जन कर एक वर्ष के लिए विदा किया गया और समस्त जगत के लिए सुख शांति मिले।ऐसी प्रार्थना किया गया।इस अवसर पर जनपद सदस्य जगलाल राठिया, सरपंच शिवराज सिंह राठिया,दिलीप कुमार राठिया एवम समस्त ग्रामवासी पूरे श्रद्धा भक्ति से विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए ।





