कोरबा

दो दिनों से सीएसईबी पश्चिम के 1340 मेगावाट संयंत्र के चिमनिया उगल रही जहर जिम्मेदार प्रशासन देखकर भी मौन.

Korbavani.com- कोरबा में सीएसईबी पश्चिम के 1340 मेगावाट वाले संयंत्र पर संकट गहरा गया है। सभी 4 यूनिट का इ एस पी सिस्टम हैंग हो गया है। जिसके कारण प्लांट की चिमनिया मानक से अधिक जहरीला धुआं उगल रहीं है।दरअसल पांच सूत्रीय मांगो को लेकर संयंत्र में नियोजित सभी ठेका श्रमिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं । करीब ढाई हजार श्रमिक आंदोलन कर रहे है। मजदूरों के हड़ताल पर जाने से संयत्र का कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कोयला उत्पादन में भी दिक्कते शुरू हो गई है। आंदोलन के पहले दिन ही साइलो टैंक भर गया। सफाई के अभाव में इ एस पी सिस्टम ठप पड़ हुआ है। जिसके कारण इ एस पी बायपास करना पड़ा है। नतीजतज चिमनियां जहर उगल रहीं है। पिछले कई घंटे से प्लांट को चिमनियों से बड़े पैमाने पर धुआं निकल रहा है। शहर की आबो हवा में जहर घुल रहा है। 

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button