कोरबा

कोरबा पीडीएस संचालक की लापरवाही 100 से अधिक परिवारों को नहीं मिला चावल..

गरीबों के राशन में लग रही सेंध, सरकारी चावल की हो रही कालाबाजारी!

Korbavani.com- कोरबा जिले में पीडीएस संचालन की मनमानी इस कदर बढ़ गया कि अब गरीबों को चावल वितरण करने के बजाये उसे अच्छे दामों में बाजारों में बेचा जा रहा। केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार जहां लोगों की समस्या को ध्यान में रखकर मुफ्त अनाज देकर गरीब परिवार के लोगों को सुविधा दे रही है। वहीं स्थानीय पीडीएस दुकानदार सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ा रहे है। ऐसे ही पीडीएस संचालन का एक मामला उजागर हुआ है। मामला कोरबा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलगा कि है जहां 100 परिवारों से अधिक परिवार को राशन दिया ही नहीं गया है। हितग्राही नाम ना छपने के शर्त पर बताया कि कार्ड धारी कार्ड लेकर राशन के लिए दर दर भटक रहे है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है। पीडीएस दुकान पर जब यह जाते हैं तो अनाज खत्म होने की बात कहकर इन्हें लौटा दिया जाता है। कोलगा पीडीएस संचालक जय मां दुर्गा समूह समिति द्वारा संचालन किया जाता है। कोलगा के साथ-साथ श्यांग एवं लबेद पीडीएस दुकान संचालित करते हैं। आपको बताते हैं कि यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी इन तीनों पीडीएस दुकानों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाले प्रति राशन कार्ड में 5 किलो प्रति हितग्राही मिलने वाले अतरिक्त बोनस चावल वितरण नहीं किया गया था केवल राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली चांवल का ही वितरण किया गया है. पीडीएस संचालक द्वारा राशन कार्ड में फर्जी एंट्री कर शासन प्रशासन एवं हितग्राहियों को गुमराह किया गया था। खबर प्रकाशन के बाद खाद्य विभाग निरीक्षक के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाले चांवल को दुकान संचालकों के द्वारा दिया जा रहा है कि नहीं इसका निरीक्षण करने कोलगा, श्यांग एवं लबेद पीडीएस दुकान पहुंच हितग्राहियों के समीप पहुंच जांच भी की गई निरीक्षण के दौरान सत्य पाया गया था। लेकिन आज दिनांक तक ऐसे पीडीएस दुकानों के संचालकों पर कार्यवाही नहीं हुई जिसका खामियाजा आज भी हितग्राही भुगत रहे हैं। वहीं इस संबंध में कोलगा के पीडीएस संचालक से संपर्क के दौरान समूह ने बताया कि सभी को राशन बांट दिया गया है लेकिन लगभग 100 राशनकार्ड धारियों को राशन वितरण नहीं किया गया है। जितना राशन आया हुआ था उतना राशन वितरण कर दिया गया। शासन के तरफ से राशन कटौती कर भेज रहे हैं जिस कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है ।

वर्जन- कोरबा खाद्य अधिकारी के द्वारा कहा गया कि यदि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक कोलगा के द्वारा चावल गबन किया गया है तो इसका जांच करवाते हैं यदि जांच में सही पाया जाता है उसके ऊपर उचित कार्यवाही किया जायेगा,

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button