Uncategorized

एकल अभियान उत्तर छत्तीसगढ़ के बैनर तले 30मई को वनांचल क्षेत्रों में धूम धाम से मनाया गया गंगा दशहरा पर्व

अंबिकापुर 31मई,वन बंधु परिषद व ग्राम संगठन द्वारा संचालित एकल अभियान के अंतर्गत उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर 30मई दशमी तिथि को गंगा दशहरा पर्व को धूमधाम से मनाया गया,हिंदू धर्म में मान्यता है कि इसी दिन गंगा मां धरती पर अवतरित हुई थी तब से गंगा दशहरा के पावन पर्व पर विशेष रूप से सनातन धर्म में पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है,इसी कड़ी में अंचल अंबिकापुर के लखनपुर के विद्यालय ग्राम राजपुरी में गंगा दशहरा एक सामूहिक रूप से धूमधाम से मनाया गया,अंचल कोरबा के पोंडी उपरोड़ा के बागों में भी बच्चों के साथ गंगा दशहरा पर्व मनाया गया,इस पावन पर्व को उत्तर छत्तीसगढ़ के 6अंचलों के कई विद्यालय ग्रामों में विधि पूर्वक मनाकर समाज को गंगा मां की रक्षा यानी जल संरक्षण अभियान का संदेश दिया गया। इसी कड़ी में कोरबा अंचल के अंतर्गत एकल ग्राम संगठन देवपहरी के विद्यालय ग्राम गढ़ उपरोड़ा में सामूहिक रूप से हैंडपंप को पूजा आरती कर गंगा दशहरा पर्व को मनाया गया इस अवसर पर रामप्रसाद राठिया द्वारा ग्राम वासियों को गंगा दशहरा पर्व एवम जल बचाओ अभियान के बारे मे जानकारी दिया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button