सतरेंगा 20मई,अजगर बहार तहसील के अंतर्गत सुदूर वनांचल क्षेत्र में एकल अभियान संच केंद्र बालको के बैनर तले कई ग्रामों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी कड़ी में कल रात्रि विद्यालय ग्राम सतरेंगा में ग्राम प्रमुख एवम सरपंच धनसिंह कंवर एवम सत्संग प्रमुख शिवरतन कंवर के गरिमामय उपस्थिति में वादन के साथ ओंकार मंत्र गायत्री मंत्र विजया महा मंत्र एवम श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया,एकल अभियान संच केंद्र बालको के संच प्रमुख सत्यनारायण कंवर के नेतृत्व में कई विद्यालय ग्रामों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ संपन्न किया जा चुका है,इस अवसर पर समाज सेवक एवम वरिष्ठ कार्यकर्ता धन सिंह कंवर सरपंच,संच प्रमुख सत्यनारायण कंवर आचार्य लक्ष्मी कंवर,ममता कंवर,रामेश्वर सिंह कंवर,कुमार सिंह कंवर,श्री शिवतन सिंह कंवर ,गुलाब दास महंत,
कन्हैया निर्मलकर,राजेंद्र कुमार ,
गणेश कंवर, रामनारायण निर्मलकर ,संतोष कुमार,प्रमोद कुमार एवं बच्चे उपस्थित थे।




