Uncategorized

साप्ताहिक ठाकुर देव पूजा आरती कार्यक्रम में राठिया समाज के डीडासराई मंडल सचिव हुए शामिल

देवपहरी 19मई,कोरबा ब्लॉक के अजगर बहार तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में विगत चार वर्षों से अपने गांव के मुख्य देवता एवम रक्षक ठाकुर देव जी का प्रति गुरुवार शाम को पूरे ग्राम वासियों द्वारा आरती के साथ सामूहिक रूप से निरंतर पूजा आरती कार्यक्रम करते आ रहे हैं,इसी कड़ी में गुरुवार शाम को चंद्रा कुमार राठिया द्वारा डीडा सराई मंडल सचिव पतंग सिंह कंवर को विशेष रुप से ठाकुर देव पूजा आरती कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय देने के आमंत्रण दिया गया था,वहीमंडल सचिव पतंग सिंह कंवर समय के पाबंद होने के कारण समय पर डीडा सराई अपने साथी कारण राठिया के साथ ठाकुर देव स्थल पहुंच गए इधर तैयारी शुरू हो गया था पूरे गांव वाले आरती लेकर पूरे बच्चे द्वारा हर सप्ताह की भांति कार्यक्रम शुरू किया गया उसके पश्चात् मंच संचालक द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत एवम परिचय करवाकर उद्बोधन के माइक दिया गया इसके बाद पतंग सिंह कंवर द्वारा ठाकुर देव पूजा आरती कार्यक्रम में हिस्सा बनकर अपने आपको हर्ष एवम गर्व महसूस करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सभी गांव में आयोजित किया जाएगा जिसके लिए सभी को सहयोग करना होगा,हमारे भविष्य उज्जवल हो,संस्कार युक्त हो संगठन समरसता हो,नशामुक्त हो इसके लिए यह आध्यात्मिक कार्यक्रम अति महत्वपूर्ण आवश्यक है।इस सप्ताह के प्रसाद व्यवस्था अमर सिंह राठिया , बद्री प्रसाद,पुष्पा कंवर जी द्वारा था,इस कार्यक्रम में विशेष विषयों पर चर्चा करते हुए प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस सप्ताह ठाकुर देव के साथ साथ भारत माता की आरती किया गया।आपको बता दें कि इस कार्यक्रम से एकल अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र धर्म समाज हित में समर्पण भाव जागृत करना है।इस अवसर पर जगदेव सिंह,रायस राम,नेपाल सिंह,गोपाल सिंह, राजेश्वर सिंह राठिया,ईश्वर सिंह राठिया,चंद्रा कुमार राठिया एवम ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button