कोरबा 17मई,कोरबा जिले में स्वयं सेवी संस्था एकल अभियान के अंतर्गत एकल ग्राम संगठन द्वारा संचालित संच केंद्र देवपहरी में इस माह श्री हनुमान चालीसा पाठ प्रतियोगिता कार्यक्रम से संबंधित कार्यक्रम के लिए विद्यालय ग्राम बड़गांव में 13मई शाम 7बजे से बच्चों एवम ग्राम वासियों द्वारा सामूहिक रूप से ग्राम प्रमुख सत्संग प्रमुख एवम संच समिती सचिव श्री धन सिंह कंवर पूर्व संच प्रमुख चंदन सिंह कंवर के गरिमामय उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर आध्यात्मिक कार्यक्रम शुभारंभ किया गया सर्वप्रथम दीप मंत्र,ओंकार मंत्र,गायत्री मंत्र विजया महा मंत्र एवम श्री हनुमान चालीसा पाठ वादन के साथ किया गया तत्पश्चात भारत माता की आरती जय घोष संच समिती का उद्बोधन के बाद प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न किया गया।
इसी कड़ी में विद्यालय ग्राम हरदी महुआ में 14मई शाम को ग्राम वासियों के साथ यह पावन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे संच समिती संस्कार समिति अध्यक्ष पतंग सिंह कंवर की गरिमामय उपस्थिति में ग्राम हरदी महुआ के सतसंग प्रमुख अर्जुन सिंह मंझवार,महिला समिति अध्यक्ष फिरतीन बाई अरोग्य समिति से रतनी बाई का उद्बोधन प्राप्त हुआ।
इसी कड़ी में 15 मई शाम को विद्यालय ग्राम गढ़ उपरोड़ा में धूमधाम से नवधा मंच में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे संच समिती ग्राम विकास अध्यक्ष रतन सिंह कंवर संस्कार प्रमुख पतंग सिंह कंवर,हनुमान भक्त दुकालू राम गोंड,सरपंच पति ठाकुर राम राठिया,राजाराम राठिया धर्म सेना मंडल संयोजक,शिव कुमार विश्वकर्मा , मितानिन मीना राठिया द्वारा भारत मां के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया,दीप मंत्र, ओंकार मंत्र, गायत्री मंत्र विजया महा मंत्र,श्री हनुमान चालीसा पाठ कर भारत माता की आरती कार्यक्रम के बाद सभी अतिथियों द्वारा उद्बोधन प्राप्त हुआ।
जिसमे सभी लोगों ने एकल अभियान देवपहरी द्वारा छोटा सा प्रयास के लिए सराहना किए। कार्यक्रम से पूर्व संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया द्वारा बच्चों से विशेष बातचीत चर्चा किया गया जिसमे उनके परिचय देने के नियम एवम भविष्य में उद्देश्य लेकर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया,इस अवसर पर देवभक्ति के साथ साथ देश भक्ति भाव को पूर्ण रूप से स्थापित हो प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा यह सूचना पतंग सिंह कंवर द्वारा दिया गया।यह कार्यक्रम सभी गांव में करना ही है।






