गढ़ उपरोड़ा 9मई,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों के ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा के ऊपर पारा हनुमान मंदिर में एकल अभियान द्वारा शुरुआत किया गया साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में इस सप्ताह मंगलवार शाम को ग्राम गढ़ उपरोड़ा के ही समाज सेवक बाबूलाल विश्वकर्मा के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ किया गया ताकि बाबूलाल विश्वकर्मा का अतिशीघ्र तबियत सुधार होकर बिलासपुर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने परिवार में आ पाए,इसके लिए इस मंगलवार को बाबूलाल विश्वकर्मा के शुभचिंतकों द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान जी से प्रार्थना किया गया।एकल अभियान संच केंद्र देवपहरी के संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया अपने निवास पर परिवार सहित उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए हनुमान चालीसा पाठ कर कामना किए।





