Uncategorized

एकल अभियान के श्रीराम समिति द्वारा हनुमान जी कार्यकर्ता एवम परिवार भेंट मुलाकात एवम पारिवारिक चर्चा

कोरबा4अप्रेल,एकल अभियान भाग अंबिकापुर के अंचल कोरबा में आज सुबह पूर्व प्रभाग ए सचिव अजेश अग्रवाल एवं उनकी अर्धांगिनी अंजू अग्रवाल केंद्रीय महिला सदस्य द्वारा अंचल कोरबा में निवासरत भाग अंबिकापुर के भाग अभियान प्रमुख भागवत लाल नायक (करगामार)के माता पिता परिवार में भेंट मुलाकात सुख दुख की चर्चा एवम लस्सी का आनंद लेते हुए परिवार को सप्रेम भेंट कर सीधे अंचल कोरबा अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा दुर्गम वनवासी क्षेत्र गृह ग्राम औराभांठा चैतुरगढ लाफा में आकर प्रत्यक्ष रूप से भेंट मुलाकात किए , उनके स्नेह और प्यार भरा आशीर्वचन से परिवार बहुत ही हर्षित हुआ,उनके बेटा अखिल पैकरा बेटी श्रुति पैकरा से शिक्षा से संबंधित वार्तालाप हुआ ।साथ में पोषण वाटिका का भी दर्शन किया गया ,उसके पश्चात् सीधे संच केंद्र पोंडी बत्रा में अंतर्गत निवास संभाग व्यास प्रमुख गुलाब पटेल (कुम्हीपानी)के परिवार में दुर्गम मार्ग से होते हुए पहुंचकर माता पिता परिवार से भेंट मुलाकात किए और भोजन ग्रहण कर गुलाब पटेल के पूज्य पिता से संगीत का आनंद लेते हुए परिवार को सप्रेम भेंट कर सीधे रायपुर के रवाना हुए इस कार्यक्रम में एकल परिवार से वेद प्रसाद यादव, चंद्र कुमार राठिया (देवपहरी) सत्यनारायण कंवर (बालको)शामिल हुए ।ऐसी कार्यक्रम की सभी स्तरों में बहुत ज्यादा जरूरत महसूस किया जा रहा था।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button