कोरबा 3मई,कोरबा जिले में वन बंधु परिषद द्वारा संचालित एकल अभियान के अंचल कार्यालय दीपका मे आज 11बजे सेवाव्रती सम्मान समारोह अंचल समिति अध्यक्ष हरे राम शर्मा एवम कोषअध्यक्ष रामपुकार पंडित द्वारा भारत माता व सरस्वती माता में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया इस सेवाव्रती सम्मान समारोह के लिए वन बंधु परिषद द्वारा एकल अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्र धर्म समाज के प्रति समर्पण भाव से 25दिन प्रवास करने के लिए वर्ष में एक बार सभी सेवाव्रती भाई बहनो का मनोबल बढ़ाने के लिए छोटा छोटा जरूरी चीज भेंट कर सम्मान किया जाता है। ताकि उनके मनोबल से समाज में अच्छी कार्य हो पाए।इस वर्ष के सम्मान में केंद्र द्वारा गणवेश कपड़ा, साड़ी, बैग,रेन कोट भेंट कर अंचल समिति के हाथों सम्मान किया गया।इस अवसर पर अंचल अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा, मूल्यांकन प्रमुख वेद प्रसाद यादव,अंचल प्राथमिक शिक्षा चंद्र शेखर महंत,संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया सहित अन्य संच प्रमुख उपस्थित रहे।





