Uncategorized

ग्राम डीडासराई के सार्वजनिक चैत्र नवरात्रि के कन्या पूजन में में फूल सिंह राठिया शामिल हुए

डीडासराई 29मार्च,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ अगजरबाहर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई के सार्वजनिक चैत्र नवरात्रि महोत्सव के सातवें दिवस पर कन्या भोज,पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमे नव कन्याओ को नव दुर्गा के नव रूप का विधिवत तैयार कर पूजन एवम कन्या भोज करवाया गया इस मौके पर राजनीतिक दल से फूल सिंह राठिया (केरवा)से भी शामिल हुए,सभी कन्याओं को पूजन कर सप्रेम भेंट राशि प्रदान किए इस दौरान एकल अभियान के संच समिति अध्यक्ष प्रेमदास महंत एवम कोषाध्यक्ष अमृत लाल राठिया (पूर्व सरपंच)भी शामिल हुए उनके द्वारा भी नौ दुर्गा रूपी नव कन्याओं को पूजन सप्रेम राशि प्रदान किया गया,उसके पश्चात् ग्राम वासियों के द्वारा सामूहिक रूप से कन्या पूजन भोज करवाया गया तत्पश्चात फूल सिंह राठिया का उद्बोधन प्राप्त हुआ,उसके बाद अमृत लाल राठिया का उद्बोधन अंतिम में प्रेम दास महंत का उद्बोधन में बताया गया कि ग्राम डीडासराई का सार्वजनिक नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है और इसमें दूर दूर जस गीत पार्टी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि डीडासराई का संगठन सुमति ठीक ठाक है,जिससे डीडासराई का नाम हो रहा है।आज के रात्रिकालीन कार्यक्रम में ग्राम कल्दा मार से झांकी के साथ जसगीत हो रहें हैं इस अवसर पर सादर आमंत्रित किया जा रहा है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button