Uncategorized

एचडीएफसी बैंक व अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा ग्राम कोनकोना कस्टम हायरिंग सेंटर का उद्घाटन

पोड़ी उपरोड़ा 29मार्च,एचडीएफसी बैंक अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा केंद्रित कृषि विकास परियोजना अंतर्गत कोरबा जिला के पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के 28 गांव में कृषि के क्षेत्र में काम कर रही है । जिसमें पोड़ी उपरोड़ा कलस्टर के अंतर्गत ग्राम कोनकोना में कस्टम हायरिंग सेंटर के उद्घाटन के मुख्य अतिथि अमिता नेपाल सिंह राज सरपंच ग्राम पंचायत कोनकोना,अध्यक्षता भाया सिंह प्रोजेक्ट कोआडिनेट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन कटघोरा ,विशिष्ट अतिथि डॉ एस के उपाध्याय,कृषि विस्तार अधिकारी कृषि विकास केंद्र लखनपुर कटघोरा, डॉ राठौर, विश्वेंद्र प्रताप सिंह,जयराम वर्मा कृषि वैज्ञानिक एसीएफ कटघोरा, निर्मल दीवान कलस्टर प्रभारी , पुनी राम धनवार उपसरपंच कोनकोना, रामबाईभगतराम धनवार सरपंच ग्राम पंचायत लेपरा, राजेश कंवर जी सरपंच ग्राम पंचायत तानाखार , सीएचसी के अध्यक्ष जनक राम धनवार ,सचिव ननकी राम कंवर ,कोषाध्यक्ष चमेली कंवर, उपाध्यक्ष छत कुंवर की गरिमामय उपस्थिति में पंडित नीरज दुबे जी ने विधिवत पूजन कर व अतिथियों द्वारा पीता काट कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सभी गांव के किसान विकास समिति के पदाधिकारी व सदस्य तथा CHC सेन्टर के सदस्यों और भरी संख्या में किसान भाई व महिलाएं उपस्थित थीं । भाया ने उपस्थित किसानों को सीएचसी के उद्देश्य व कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि संस्था द्वारा किसानों को कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए रियायती दरों में कृषि यंत्र जैसे ट्रेक्टर, ट्राली,थ्रेसर ,रोटावेटर , नागर, आदि उपलब्ध किया गया है। जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके । तथा फाउंडेशन द्वारा उद्धवन सिंचाई योजना( LIS), तालाब, डाबरी , मेड बंधान, चेक डेम, दोहा मॉडल, जाली बांध ,CHC सेन्टर , आदि कार्य किया जा रहा है ,तथा जैविक खेती को बढ़ावा देना , इसके लिए उन्नत बीज खाद कृषि उपकरण प्रदान किया गया है । इसके संचालन व रखरखाव के लिए प्रत्येक गांव में किसान विकास समिति का गठन किया गया है। जो एक समूह की तरह कार्य कर रही है। और मासिक बचत करके अपने समूह को मजबूत कर रही है। कार्यक्रम का संचालन शिवदास महंत ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कलस्टर प्रभारी शयशवंत भारिया जी, मनहरण दास जी, देवेन्द्र कंवर , सहेत्तर दास ,राजेश्वर सिंह कंवर , दिल कुंवर , सावित्री राज ,हरनारायण तंवर , हरिशंकर दीवान,सुरेन्द्र दास, पंकज ,धनंजय दास, एवम सभी स्वयं सेवकों का सहयोग रहा ।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button