Uncategorized

सप्तदेव मंदिर एवम प्रांतीय महिला अग्रवाल संगठन द्वारा एकल अभियान देवपहरी को 108 नग ध्वजा प्रदान

कोरबा 13मार्च ,एकल अभियान अंचल कोरबा के सुदूर वनांचल दूरस्थ संच केंद्र एकल ग्राम संगठन देवपहरी के लिए हिंदू नव वर्ष एवम चैत्र नवरात्र में सनातन हिन्दू समाज के प्रतीक सभी परिवारों में भगवा ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है इस विषय पर आज सप्तदेव मंदिर के प्रमुख अशोक मोदी एवम एकल संस्कार समिति सदस्य सरला देवी मित्तल के सहयोग से 108नग 2मीटर लंबा पीला ध्वजा प्रदान किया गया है ताकि समाज अपने घरों में ध्वजा लगाने का महत्व समझकर स्वेच्छा से लगाए।एकल ग्राम संगठन देवपहरी के संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया को यह ध्वजा दूरस्थ क्षेत्रों में लगाने की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई ताकि सभी लोगों को हिंदू नव वर्ष पर ध्वजा लगाय,एकल अभियान अंचल कोरबा के ऊर्जावान अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा द्वारा सभी देवस्थलों एवम मंदिरों में ध्वजा लगाने के लिए प्रेरित किया गया है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button